मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया। रामलीला टिल्ला पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई साल से सामाजिक कार्य मे सक्रिय है। सक्रिय महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, मनोज सैनी, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री पंकज वालिया, उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति, मनोचा खंडेलवाल, अमित त्यागी, अंकित सैनी, कमल सैनी, स्नेहलता चौधरी, रीना प्रजापति, सुमित सैनी, साक्षी सैनी, प्रेरणा सैनी, पूनम सैनी, लखन सैनी, प्रताप सैनी, रवि, राहुल आदि उपस्थित रहे।