फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women devotees gathered in Kalash Yatra

Muzaffarnagar News: कलश यात्रा में उमड़ी महिला श्रद्धालु

Mon, 28 Nov 2022 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women devotees gathered in Kalash Yatra
मुनीम कालोनी में कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकलते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंदिर ठाकुरद्वारा मुनीम कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया।
कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण करने आने वाले श्रद्धालु यहां से कथा सुनकर अपने परिवार में भी महत्वपूर्ण प्रसंगों पर चर्चा करें और परिवार कल्याण का काम करें। कथा प्रारंभ होने से पहले सुबह कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर ठाकुरद्वारा मुनीम कालोनी से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई वापस मंदिर ठाकुरद्वारा मुनीम कॉलोनी पर पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाए। कलश यात्रा में सबसे आगे कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण को लेकर चले। कलशयात्रा का कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इससे पूर्व कथा के मुख्य यजमान रामकुमार गर्ग, उनकी पत्नी उमा गर्ग व माताजी राजबाला मित्तल ने कथा व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा को पूजन के पश्चात व्यास पीठ पर विराजमान कराया। मुख्य अतिथि मनीष चौधरी व भारतवीर प्रधान का कथा में पहुंचने पर माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कथा में पंडित यश मिश्रा, मोहित मिश्रा, कमलेश पाठक, अरविंद मिश्रा, श्याम मिश्रा, उमा गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed