{"_id":"67c2073b173af7962e002804","slug":"women-created-a-ruckus-and-got-the-liquor-shop-closed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140569-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिलाओं का हंगामा, शराब का ठेका बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिलाओं का हंगामा, शराब का ठेका बंद कराया
विज्ञापन
तितावी के गांव लखान में शराब का ठेका बंद कराने के विरोध में धरना देती महिलाएं। संवाद
मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव लखान में शुक्रवार सुबह गांव की महिलाओं ने देशी शराब के ठेके पर हंगामा किया। महिलाओं ने जबरदस्ती ठेका बंद करा दिया।
महिलाओं का आरोप है कि रात में उनके घर परिवार के पुरुष शराब के नशे में घर आते हैं। महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते है। घर का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है।अर्चना ठाकुर का कहना है। कि लोग बच्चों से शराब मंगाते हैं।
रास्ते में बच्चे भी शराब पी लेते हैं। कुछ लड़कियां तक शराब का सेवन करने लगीं हैं। शराब का ठेका गांव से बाहर होना चाहिए । जबकि यह ठेका गांव में ही है।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि गांव में किसी भी हाल में ठेका नहीं चलने देंगे। एक बुजुर्ग महिला राजकली ने बताया कि शराब पीने से उसके दो जवान बेटे दीपक और सुनील की मौत हो चुकी है। तीसरा बेटा भीम भी शराब ज्यादा पीने की वजह से बीमार है। धरने पर शिमलेश, सारदा, नीलम, जगवती, सुमित्रा, उर्मिला, मिथलेश आदि रहीं।