फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aas Mohammad's body found in the lake, the family feared murder

Muzaffarnagar News: झील में मिला आस मोहम्मद का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 29 Apr 2023 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Aas Mohammad's body found in the lake, the family feared murder
दिन में परिजनों और ग्रामीणों ने किया था बरामदगी के लिए हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के नया गांव से तीन दिन लापता हुए युवक आस मोहम्मद की बरामदगी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर हंगामा किया। महिलाओं ने रास्ते पर सांकेतिक जाम भी लगाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर बूढ़ी गंगा झील में युवक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम युवक का शव झील से ही बरामद हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
रामराज के नया गांव निवासी आस मोहम्मद (35) तीन दिन पहले गांव निवासी अपने दो दोस्तों के साथ घर से गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शनिवार को आस मोहम्मद के कपड़े बूढ़ी गंगा झील के समीप मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने झील में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। मछली पकड़ते समय आस मोहम्मद गहरी झील में चला गया और डूब गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर आस मोहम्मद की झील में तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बमुश्किल समझाकर शांत कराया। जाम की सूचना पर मीरापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसओ रामराज सुनील शर्मा ने बताया कि देर शाम युवक का शव झील से बरामद हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed