फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ASHA workers will continue their work boycott until they receive an honorarium and the status of state government employees.

Muzaffarnagar News: मानदेय और राज्यकर्मी का दर्जा मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रखेंगी आशा कार्यकर्ता

Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers will continue their work boycott until they receive an honorarium and the status of state government employees.
सहारनपुर। मानदेय और राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। संयुक्त आशा संगठन के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एक सप्ताह से जारी कार्य बहिष्कार के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद शासन की ओर से कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है। संयुक्त आशा संगठन के संयोजक संजय वालिया ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें काम के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, ललतेश, मिथलेश, नेहा, पूनम, सुदेश, रविता, मोनिका, पिंकी, काजल, प्रीति, मौसम, गीता, रचना, उर्मिला आदि रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed