{"_id":"6acfdbdc14f565b02b09eadf","slug":"ban-on-leaving-headquarters-peace-march-at-the-district-hospital-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-183085-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, जिला चिकित्सालय में शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, जिला चिकित्सालय में शांति मार्च
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सम्मानजनक मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ का धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कर्मचारियों ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से महिला जिला चिकित्सालय तक शांति मार्च निकालकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि प्रदेश कमेटी की प्रमुख सचिव और मिशन निदेशक के साथ मांगों को लेकर वार्ता चल रही है। कुछ मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, लेकिन सरकार ने अभी सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार नहीं किया है।
डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी दिन-रात स्वास्थ्य सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन वर्षों तक सेवा करने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय और आवश्यक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंचे राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिलाध्यक्ष रवि नागर और मंत्री कुलदीप शर्मा ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया या उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केंद्र, आईटीआई, विकास भवन, सिंचाई विभाग, तहसील और ट्रेजरी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिलेभर में कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी गई।
संघ के महामंत्री मणिकांत त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी और उनके विरुद्ध कार्रवाई की स्थिति में संगठन को और कड़ा रुख अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
डॉ. फैसल सिद्दीकी, रवि कुमार, निर्मला चौधरी, अतुल भारद्वाज, डॉ. अर्पण जैन, मनोज कुमार, घनश्याम, कपिलात्रेय, अरुण, प्रियंका शर्मा, आशीष कुमार, अंगद प्रसाद, जितेंद्र सिंह, सचिन कुमार, सिकंदर, मोनू कुमार, ओमपाल सिंह, डॉ. वेद, डॉ. मदन शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -
एनएचएम कर्मियों के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला और महिला चिकित्सालय के सीएमएस सहित सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने को प्रतिबंधित किया जाए। निर्देशित किया गया है कि यदि कोई संविदा कर्मी दो कार्य दिवस में अपने कार्य स्थल पर वापस कार्य करने नहीं जाता तो संबंधित संविदा कर्मी के विरुद्ध राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नियमावली के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।