फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The location is not suitable; therefore, the five-lakh loan will not be granted.

Muzaffarnagar News: स्थान व्यावहारिक नहीं, इसलिए नहीं मिलेगा पांच लाख लोन

Thu, 15 Oct 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The location is not suitable; therefore, the five-lakh loan will not be granted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बैंकों के रवैये के कारण मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा। योजना के तहत स्वरोजगार के लिए पांच लाख तक के ऋण का सपना देख रहे युवाओं के आवेदन आपत्तियां लगाकर खारिज किए जा रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए 2616 में से बैंक 1467 ऋण आवेदन रद कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आठवीं पास 40 वर्ष से कम आयु वालों को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2026-27 के तहत जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र को ढाई हजार युवाओं को बैंक ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जनपद के 12 अक्तूबर 2026 तक के आंकड़ों की बात करें तो बैंकों को भेजे गए 2616 आवेदनों में से केवल 667 को ही ऋण वितरित किया गया है। जबकि बैंकों की ओर से 1467 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। हालांकि 672 नए आवेदनों को जिला उद्योग केंद्र की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

पंजाब नेशनल बैंक में सबसे अधिक आवेदन
बैंकवार आंकड़ों में पंजाब नेशनल बैंक शाखाओं में सबसे अधिक 722 ऋण आवेदन भेजे गए। इनमें से 161 आवेदन स्वीकृत हुए जबकि 468 रिजेक्ट किए गए। भारतीय स्टेट बैंक को 563 आवेदन भेजे गए, जिनमें 90 स्वीकृत हुए और 351 रिजेक्ट किए गए। जिला उद्योग केन्द्र की ओर से इंडियन बैंक की शाखाओं को 123 ऋण आवेदन भेजे गए जिनमें 38 स्वीकृत हुए जबकि 56 रिजेक्ट किए गए। जबकि सेंट्रल बैंक की ओर से 125 आवेदनों में से 42 स्वीकृत कर 55 रिजेक्ट किए गए।
-----------

आवेदन रद करने में मनमाना रवैया
तुगलकपुर के वर्धान चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर सर्विस क्षेत्र में पांच लाख लोन के लिए आवेदन किया था लेकिन बैंक ने इसे योजना से बाहर बताते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। जबकि उसके एक साथी को दूसरे बैंक ने लोन दे दिया। बैंक इस मामले में मनमाना रवैया अपना रहे हैं।
-----------

गांव को सही नहीं मान आवेदन कर दिया निरस्त
गांव इटावा के अजित राठी ने बताया कि ट्रैक्टर विद लैंड लेवलर के लिए ऋण आवेदन किया था। लेकिन बैंक ने स्थान को अव्यवहारिक बताते हुए उसका आवेदन निरस्त कर दिया। संभवतः बैंक ने उसके गांव को सही नहीं माना।
---------

लोन आवेदन निरस्त करने का बहाना ढूंढ रहे बैंक
बहेड़ी के विशाल शुक्ला ने बताया कि उसने पोल्ट्री फीड बनाने की फैक्टरी डालने को आवेदन किया था। लेकिन बैंक ने उसका आवेदन सिर्फ यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि उसका पैन और आधार लिंक्ड नहीं है।


वर्जन-
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा के दौरान बैंक प्रबंधकों को लगातार ऋण आवेदन स्वीकृति को कहा जा रहा है। फिर भी कुछ मामलों में आवेदन अस्वीकृत करने के पीछे अव्यवहारिक कारण सामने आए हैं। बैंकों से ऐसे रवैये में सुधार को कहा जा रहा है। - अनिल सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed