{"_id":"64d8e98c8d84f821790b6f34","slug":"women-children-and-youth-ran-with-passion-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5495-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जज्बे के साथ दौड़े महिलाएं, बच्चे और जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जज्बे के साथ दौड़े महिलाएं, बच्चे और जवान
विज्ञापन
नगर में आयोजित जज्बा दौड के प्रतिभागी को सम्मानित करते अयोजक व अतिथि। संवाद
- जज्बा दौड़ में युवाओं ने दिखाया उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। समान नागरिक संहिता कानून की मांग और देशभक्ति के जज्बे के साथ जनप्रतिनिधि और युवा दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों पर शहर में कई जगह पुष्पवर्षा की गई।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर समर्पित युवा समिति की ओर से आयोजित जज्बा-9 दौड़ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहले महिला वर्ग की दौड़ कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। इसके बाद पुरुष वर्ग की दौड़ कराई गई। महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, प्रकाश चौक होते हुए प्रतिभागी वापस राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन में सत्य प्रकाश रेशू, अमित पटपटिया, राखी ग्रोवर, मोनिका पंवार, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद, हर्ष पाहुजा, अक्षत जिंदल, महेश बाटला, वरदान, राखी ग्रोवर, मोनिका पवार, मनी पटपटिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
युवा देश की ताकत : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि युवा देश की ताकत है। प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। मुजफ्फरनगर में हर साल कराई जाने वाली यह दौड़ दूर तक प्रसिद्ध है।
स्मारक में शामिल रहेगी जिले की मिट्टी : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनपद में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान चल रहा है। गांव और शहर से मिट्टी जुटाई जा रही है, जिससे दिल्ली में शहीद स्मारक बनेगा।
देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
जीआईसी के मंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। समाज सेवा में अग्रणीय लोगों को सम्मानित किया गया।
लकी ड्रा के बाद भेंट किए गए उपहार
आयोजन समिति के सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि लकी ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें मौके पर ही उपहार दिए गए। ड्राॅ को लेकर युवाओं के बीच उत्साह रहा।
ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, पूर्व विधायक अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राहुल गोयल, बिजेन्द्र पाल, तिरंगा सम्मान संकल्प समिति के प्रेम गौतम शामिल हुए।
सब आए और चले गए, लहराता रहा फटा राष्ट्रध्वज
जीआईसी के मैदान में 151 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। रविवार को समर्पित युवा समिति की जज्बा दौड़ यहीं से शुरू हुई, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। अतिथियों ने भी इस स्मारक के नीचे ही ध्वजारोहण करा दिया। जबकि इसके ऊपर लगा बड़ा तिरंगा हवा से फटा हुआ है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि जानकारी मिलते ही ध्वज को बदलने के आदेश कर दिए गए हैं।