फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women became more secure socially and economically

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Tue, 09 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women became more secure socially and economically
फुगाना गांव के स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शपथ लेते अध्यापक व अध्यापिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर अधिक सुरक्षित हुईं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। फुगाना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक चौपाल व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कस्बे की कन्या जूनियर हाईस्कूल में खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से महिलाएं सामाजिक व आर्थिक तौर पर अधिक सुरक्षित हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र के फुगाना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक चौपाल व शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिला सोमी देवी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण महिलाएं सुरक्षित हुई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर परचम लहरा रही हैं। अभिभावक चौ. मुकेश मलिक ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबर का दर्जा है। उसे सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका कुसुम लता, दीपिका, मंजू मान, मीरा चौहान, अनुराधा, जगवती देवी व सुरेश देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी विकास पवांर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की छात्राओं को फल और गिफ्ट वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, शिक्षक सुशील सैनी, अंजलि मलिक, रश्मि गोयल, संगीता जैन, सुकेश, पूनम, सीमा और अरुण कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed