फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman's body found in room, accused of murder

कमरे में महिला का शव मिला, हत्या का आरोप

Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in room, accused of murder
कमरे में महिला का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे में लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसी खुर्द निवासी रामकिशन कोरी की पत्नी बबली (27) की शनिवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबली का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से गले में फांसी लगा हुआ लटका मिला। मृत महिला के ससुराल वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बबली के पति रामकिशन व उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बबली ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण मृतक महिला के पति के परिवार की महिला के साथ संबंध होना बताया गया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक बबली के मायके वाले भी कोतवाली पहुंच गए। बबली की माता सरोज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी को पति व ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारते थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। दहेज न लाने के कारण उसकी बेटी की फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक महिला की माता सरोज की तहरीर पर विवाहिता के पति सहित परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed