{"_id":"6489a15212e93ef50702c854","slug":"woman-reached-to-commit-suicide-in-tehsil-police-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-1743-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तहसील में आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तहसील में आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
जानसठ तहसील में एसडीम से वार्ता करती विधवा महिला सीमा
नायब तहसीलदार पर लगाया था अभद्रता करने का आरोप
एसडीएम ने महिला को समझाबुझा कर घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नायब तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर एक विधवा महिला बुधवार को तहसील में आत्मदाह करने के लिए पहुंच गई। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और एसडीएम अभिषेक कुमार के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने महिला को समझाकर घर भेजा।
गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी विधवा सीमा का नायब तहसीलदार की कोर्ट में जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इस मुकदमे में एक जून को तारीख लगी थी। महिला का आरोप है कि कोर्ट में नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह का व्यवहार अच्छा नहीं था। उसने इस संंबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायत भेजकर 14 जून को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसी वजह से बुधवार को तहसील में पुलिस तैनात की गई थी।
सीमा बुधवार को तहसील में पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार उसे लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम अभिषेक कुमार ने उससे वार्ता की। वार्ता के बाद एसडीएम ने मामले का पटाक्षेप कर दिया। उन्होंने महिला के मुकदमे को दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित करने का भी आश्वासन दिया। इस पर महिला संतुष्ट होकर अपने घर लौट गई।