फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed in accident, serious mother-son

दुर्घटना में महिला की मौत, मां-बेटा गंभीर

Tue, 01 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in accident, serious mother-son
खतौली। रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि मां व बेटा गंभीर घायल हो गए। यात्रियों ने बस चालक व परिचालक की धुनाई कर डाली। चालक व परिचालक चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


मेरठ थाना कंकरखेड़ा के गांव नंगलाताशी निवासी इरशाद पुत्र रमजानी सोमवार को बाइक पर अपनी मां साबरा व मामी सरधना निवासी 40 वर्षीय जुबैदा पत्नी शकील को साथ लेकर जानसठ के गांव भलेड़ी से रिश्तेदार की मौत में शामिल होने के बाद मेरठ लौट रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर गांव तिंगाई में मेपल्स अकादमी के सामने मेरठ की ओर से तेजी से आ रही भैंसाली डिपो की बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बस चालक व परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। चालक व परिचालक किसी तरह से जान बचाकर जंगलों के रास्तों से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला जुबैदा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को  कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed