फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman jumps into Ganga Nahar after dispute with husband, search continues

Muzaffarnagar News: पति से विवाद के बाद गंगनहर में कूदी महिला, तलाश जारी

Mon, 17 Apr 2023 04:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Ganga Nahar after dispute with husband, search continues
कूदने से पहले अपने पांच माह के बच्चे को गंगनहर पर मौजूद एक महिला को दे दिया
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को सूचना पर पहुंचे पति को सौंप दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पति के साथ हुए मामूली विवाद के बाद महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने अपने पांच माह के बच्चे को वहां मौजूद एक महिला को दे दिया। देर शाम महिला का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस के गोताखोर उसकी तलाश में जुटी है। उसके बच्चे को भी सूचना पर पहुंचे पति को सौंप दिया।
गांव बुच्चा बस्ती निवासी रश्मि (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी अतुल कुमार के साथ हुई थी। अतुल उत्तराखंड में नौकरी करता है। पांच माह के बच्चे की तबीयत खराब होने पर सोमवार को दंपती उसे लेकर पुरकाजी में डॉक्टर के पास आए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही पति उत्तराखंड में अपनी ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन


इससे नाराज महिला ई-रिक्शा में बैठकर धमात गंगनहर पर पहुंची। वहां मौजूद एक महिला को अपने बच्चे को देकर गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और गंगनहर के बाहर पड़े महिला के सामान से मिले फोन नंबर पर उसके पति और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया। महिला की तलाश की जा रही है। मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे। देर शाम तक महिला का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed