फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, parents allege murder

Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 05 Dec 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, parents allege murder
गांव चौरावाला में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करती ककरौली पुलिस।
- गांव चौरावाला में रविवार रात हुई घटना, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।


मोरना/ककरौली। गांव चौरावाला में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी खुशनसीब की शादी 14 साल पहले छपार के गांव कासमपुर निवासी नसीमा के साथ हुई थी। खुशनसीब क्षेत्र में ही एक कोल्हू पर काम करता है। रविवार शाम को वह मजदूरी पर गया था। रात में पत्नी नसीमा (36) व बच्चे घर पर थे। सुबह के समय नसीमा की डेढ़ माह की बेटी मुस्कान सोकर उठी और दूध के लिए रोने लगी। उसकी 10 वर्षीय बेटी शिबरा उठी और उसने अपनी मां को जगाने की कोशिश की, लेकिन नसीमा नहीं उठी। शिबरा ने पास में रहने वाले अपने ताऊ सैय्याद को बताया।
विज्ञापन

सैय्याद व उसकी पत्नी ने पहुंच कर देखा तो नसीमा चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। तुरंत गांव से डॉक्टर को बुलाया गया तो डाॅक्टर ने नसीमा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद यह सूचना खुशनसीब व नसीमा के मायके पक्ष के लोगों को दी गई तो वह भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और मायके पक्ष के कुछ लोगों ने ककरौली थाने पहुंच कर जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई नसीम ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने कहा कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों की ओर से फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पति खुशनसीब, सास शकीला, ससुर खलील, ननद सानिया, देवर वसीम और आजाद, एक अज्ञात व्यक्ति। परिवार में खुशनसीब के अलावा 12 वर्षीय बेटा आरिस, 10 वर्षीय बेटा शिबरा, 9 वर्षीय बेटी जोया, 8 वर्षीय बेटी अलशिफा, 5 वर्षीय बेटा अरसलान व डेढ़ माह की बेटी मुस्कान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed