{"_id":"60e8946e8ebc3ee5984d49fc","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt54663308","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव भैसानी में एक महिला संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसका सवेरे ही ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले गांव भैसानी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद मेरठ के गांव कपसाड़ निवासी रूबी की शादी 15 मार्च वर्ष 2015 में पुरकाजी के गांव भैसानी में विकास के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। दोनों में किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात रूबी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना ही सवेरे पांच बजे ही अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले गांव भैसानी पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पाकर सीओ सदर हेमंत कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने रूबी के भाई विपिन कुमार की तहरीर पर मृतका के पति विकास व ससुर और जेठ जेठानी व दो ननद आदि छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।