फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Sherpur

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव

Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Sherpur
पुरकाजी के खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर नगला में विवाहिता की मौत के बाद जमा ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शेरपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस टीम से भी धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी आंचल (23) की शादी 14 मई 2020 को पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर नंगला निवासी कपिल के साथ हुई थी। कपिल मेरठ में एक मोबाइल कंपनी के टावर पर नौकरी करता है, जबकि आंचल शादी के बाद से गांव में ही ननद और सास के साथ रहती थी। बुधवार सुबह काफी देर तक भी आंचल कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, जहां विवाहिता का शव पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी कृष्ण विश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। इसी दौरान सूचना पर मायके वाले भी वहां आ गए और ससुराल पक्ष पर आंचल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। एसपी ने बताया कि मामले में आंचल के भाई सागर ने पति कपिल के साथ ही ननद व सास पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मृतका आंचल का फाइल फोटो

मृतका आंचल का फाइल फोटो- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed