फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies of swine flu

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, केस मिलने से सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of swine flu
स्वाइन फ्लू
जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप शुरू हो गया है। एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला के घर पहुंचकर जांच की। शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी 42 वर्षीय महिला करीब चार दिन से बीमार थी। नगर के निजी अस्पताल में उपचार के बाद उसे मेरठ ले जाया गया था। वहां एक अस्पताल में उसे स्वाइन फ्लू बताया गया था। मंगलवार शाम महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू बताया था। पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर जानकारी की। फिलहाल परिजन अंतिम संस्कार में लगे थे। उधर, आदर्श कॉलोनी निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह हरिद्वार गए हुए थे। वहीं से बीमारी का संक्रमण लगने की आशंका जताई जा रही है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजा गया था, जहां से उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। वह अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल भी आए थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि  
जिले में अब तक चार लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। आदर्श कॉलोनी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले नई मंडी निवासी एक महिला व उसके बेटी में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। इनके नमूने लेकर जांच को मेरठ भेजे गए थे। इनमें से एक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। करीब एक माह पहले गांव सोंटा निवासी एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वह गुरुग्राम में रहकर काम करता है। 
 
अस्पताल में बनाया स्वाइन फ्लू वार्ड  
एसीएमओ डा. वीके सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने पर स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल में स्पेशल वार्ड बना दिया गया है।  चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आएं तो तुरंत उसकी सूचना दें। पैथोलॉजी लैब संचालकों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।  

प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है बीमारी   
मुजफ्फरनगर। स्वाइन फ्लू को एच1एन1 के नाम से भी जाना जाता है। यह सूअरों के श्वसन तंत्र से निकले वायरस से होता है। इनके संपर्क में आने से व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। बचाव के लिए बीमारी की पहचान होना आवश्यक है। इससे प्रभावित व्यक्ति में कई लक्षण सामने आते हैं।  


बीमारी के लक्षण   
- तेज बुखार
- तेज ठंड लगना
- गला खराब हो जाना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- तेज सिरदर्द होना
- खांसी आना
- कमजोरी महसूस करना आदि।

ये बरतें सावधानियां
- चेहरे पर मास्क लगाएं।  
- ज्यादा भीड़भाड़ और गंदगी वाले इलाके में न जाएं।  
- खांसते या छींकते समय चेहरे को टिश्यू पेपर से ढकें और टिश्यू पेपर को नष्ट कर दें।
- हाथों को अच्छी तरह से नियमित साफ करें।
- अपने आसपास पूरी साफ-सफाई रखें।
- बीमारी के लक्षण नजर आते ही तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाएं।  

इन्होंने कहा...  
ब्रहमपुरी निवासी जिस महिला की मेरठ में मौत हुई है, डॉक्टरों की टीम को उसके घर भेज कर केस हिस्ट्री की जांच कराई जा रही है। परिजनों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल परिजन शव के अंतिम संस्कार में लगे थे। बृहस्पतिवार को फिर से टीम को भेज कर पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। आदर्श कालोनी निवासी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उसकी भी डॉक्टर जांच और उपचार में लगे है। - डा. वीके सिंह, एसीएमओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed