{"_id":"5f1dc8f58ebc3ea072615c60","slug":"woman-dies-of-corona-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4932041135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत
विज्ञापन
कोरोना से महिला की मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कोरोना से पीड़ित मुझेड़ा सादात निवासी एक महिला की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह 22 वीं मौत हुई है।
मुझेड़ा सादात निवासी 70 वर्षीय महिला का बीमारी के चलते सीएचसी जानसठ में इलाज कराने पहुंची थी, जहां से चिकित्सकों द्वारा महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। बेगराजपुर मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया था। उपचार के दौरान कोई फायदा न होने पर महिला को मेरठ के सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। महिला ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला का शव सुभारती मेडिकल कालेज की ओर से एंबुलेंस के जरिये गांव मुझेड़ा भेजा गया। एंबुलेंस में आए लोगों ने महिला के परिजनों को दूर से ही चेहरा दिखाया। इसके तुरंत बाद महिला के शव को गांव के कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि महिला की मौत रविवार सुबह हो गई थी।