फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies of Corona, 38 new patients found

कोरोना से महिला की मौत, 38 नए मरीज मिले

Fri, 21 Aug 2020 03:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, 38 new patients found
कोरोना से महिला की मौत, 38 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से सुजडू निवासी एक महिला की मौत हो गई। 38 नए मरीज और मिले हैं। जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है। यहां पर एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और दो स्टॉफ नर्स संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। डॉक्टर और स्टाफ नर्स के संपर्क में आए कर्मचारियों आदि की जांच कराई जा रही है। जिले में अब 346 एक्टिव केस हो गए हैं।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सुजडू निवासी 25 साल की महिला को कोरोना संक्रमित होने पर मेरठ भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शव को दफनाया गया है। बृहस्पतिवार को जांच में 38 लोग पॉजिटिव मिले है। सीएमओ के अनुसार जिला चिकित्सालय के एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और जिला महिला अस्पताल की दो स्टॉफ नर्स भी संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेट कराया गया है। डॉक्टर के यूनिट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। एसबीआई मैन ब्रांच में भी एक और कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। पुरकाजी, सुजडू, तिस्सा, सीकरी, जानसठ, लुहारीखुर्द, गणेशपुरी, ब्रहमपुरी, नई मंडी, सरवट, हाजीपुरा, रामपुरी, बिलासपुर में एक-एक मरीज मिला है। खतौली में तीन, चरथावल में पांच, सोरम में तीन, साउथ सिविल लाइंस में तीन, रामपुरी में दो, गांधी कालोनी में पांच, दभेड़ी में दो मरीज नए मिले हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 मरीज आज ठीक हुए है। जिले में अब कोरोना के 1410 केस हो गए हैं, जिनमें से 1040 ठीक हो चुके है। 31 मरीज की मौत हो गई है, जबकि 346 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed