फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies in hospital during treatment

उपचार के दौरान चिकित्सालय में महिला की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital during treatment
उपचार के दौरान चिकित्सालय में महिला की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। घरेलू कलह के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने से चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर खिलाकर मारा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना निवासी अंकित ने चार साल पहले बुढ़ाना निवासी अपनी प्रेमिका शबनूर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शबनूर का नाम वैशाली रख दिया गया था। घरेलू कलह के कारण 22 जून को शबनूर उर्फ वैशाली ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर अवस्था में पति अंकित व ससुराल वालों ने उसे मेरठ चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। बाद में उसे बेगराजपुर चिकित्सालय लाया गया था, जहां उपचार के दौरान शबनूर उर्फ वैशाली की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पति व ससुराल वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं महिला के पिता सफीपुरपट्टी निवासी रईस का आरोप है कि उसकी बेटी से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने के कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से उसे जहर खिला दिया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के ससुराल वालों ने ही उन्हें दी थी। उसी के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के पिता की तहरीर आने पर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed