{"_id":"6173011c12a902121f525334","slug":"woman-dies-in-accident-on-highway-muzaffarnagar-news-mrt561835279","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर गांव बिलासपुर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। जिला अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, जबकि घायल पति को भर्ती किया गया है।
सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव झकवाला निवासी संजय शर्मा शुक्रवार दोपहर पत्नी ललिता (42) के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दंपती दिल्ली-दून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर के पास पहुंचा, तो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ललिता की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
उधर, मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी अहसान शुक्रवार शाम खतौली रोड पर गंगनहर के पास बाइक पर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। उसी समय वहां पहुंची एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अहसान घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। संवाद