फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman dies from Corona, 55 infected

कोरोना से महिला की मौत, 55 मरीज मिले

Wed, 09 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from Corona, 55 infected
कोरोना से महिला की मौत, 55 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। कोरोना के संक्रमण से अभी तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 55 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से 36 मरीज शहर क्षेत्र के निवासी है। 33 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 509 एक्टिव केस हो गए हैं। इन मरीजों का उपचार चल रहा है।
जानसठ में तेलंगाना निवासी महिला की कोरोना से मौत हो गई। शव को जानसठ के कब्रिस्तान में दफनाया गया। जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि महिला मुजफ्फरनगर में एक कारोबारी के मकान में काम करती थी। पिछले दो दिन से उसकी तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर वह महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसको बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिचित जानसठ में रहते हैं। जानसठ के रहने वाले परिचित महिला का शव लेकर जानसठ लेकर आए। जानसठ के कब्रिस्तान में शव को चिकित्सकों की टीम ने ही दफनाया। उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 55 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 36 मरीज मिले हैं। बघरा क्षेत्र में दो, चरथावल में एक, जानसठ में तीन, खतौली में सात, मोरना में चार, पुरकाजी में दो मरीज मिले हैं। अब तक जनपद में 7348 नागरिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 6743 ठीक हो गए हैं। बावजूद इसके अब भी जिले में 509 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
सैनिटाइज नहीं करने का आरोप
जानसठ। महिला का शव कब्रिस्तान में दफनाते हुए कस्बे के लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराने की मांग की। आरोप है कि मृतका महिला के परिचित जिस मोहल्ले में रहते हैं, उस मोहल्ले को नगर पंचायत द्वारा सैनिटाइज नहीं कराया गया है। जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed