{"_id":"5e14cd858ebc3e87ad58b3b4","slug":"woman-dies-after-slipping-in-toilet-khatauli-news-mrt462636319","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में फिसलकर गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में फिसलकर गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
9-मोरना में बाथरुम में गिरने से मरने वाली कमलेश का फाइल फोटो।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय में फिसलकर गिरने से महिला की मौत
मोरना। शौचालय में फिसलकर गिरने से घायल एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। काफी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
मोरना निवासी वीरेन्द्र की पत्नी कमलेश मंगलवार की सुबह शौच के लिए शौचालय में गई थी। बताया गया कि वहां पर अचानक कमलेश का पैर फिसल गया। फर्श पर गिरने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल कमलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शुक्रतीर्थ के शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत को लेकर गमगीन परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव मोरना के प्रधान पति शहजाद अंसारी, राजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सहरावत, लोकेश कुमार, राहुल, रजनीश यादव, बबलू यादव, वास्तव वीर, अजय, हरविंद्र, संजय, रवि, सचिन कुमार आदि पहुंचे।