{"_id":"64172225ce6622f6e0088a65","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-in-sardhana-muzaffarnagar-news-c-14-1-160368-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सरधना में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सरधना में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
पति रात में ही अपने गांव अथाई ले आया शव
मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पति के संग मेरठ के सरधना में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को रात में ही उसका पति गांव अथाई लेकर आ गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव अथाई निवासी विकास दस वर्षो से अपनी पत्नी कुसुम और दो बच्चों के साथ मेरठ के सरधना में रह रहा था। वह वहां पर मजदूरी करता है। किसी कारण उस पर कर्ज हो गया। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। बताया गया कि शनिवार की रात कुसुम की मौत हो गई। विकास रात में ही उसके शव लेकर पैतृक गांव अथाई आ गया। इसकी सूचना कुसुम के मायके घटायन निवासी परिजन भी अथाई गांव पहुंच गए। मायके वालों को सूचना देने के बाद पति विकास फरार हो गया।
मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का कहना था कि कुसुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्रार्थना पत्र आने पर कार्रवाई की जाएगी।