फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Withdraw mobile and withdraw money from policeman's account

मोबाइल हैक कर पुलिसकर्मी के खाते से रुपये निकाले

Wed, 31 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Withdraw mobile and withdraw money from policeman's account
मोबाइल हैक कर पुलिसकर्मी के खाते से रुपये निकाले
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के थाने में तैनात बुलंदशहर निवासी कांस्टेबल का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 6.34 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एसएसपी बुलंदशहर को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बुलंदशहर निवासी रोहित का खाता एसबीआई बुलंदशहर सिटी में है। इसी महीने रोहित की शादी है, जिसके चलते वह करीब एक सप्ताह पूर्व अवकाश लेकर घर गया था। बताया कि उसके मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने खाते से कई बार में 6.34 लाख रुपये की धनराशि उड़ा दी। इस दौरान एक बार भी उसके मोबाइल पर कोई मेसेज नहीं आया। बैंक खुलने के बाद बुधवार को रोहित खरीदारी के लिए खाते से रुपये निकालने एसबीआई शाखा पहुंचा, जहां उसे इसकी जानकारी मिली। पीड़ित ने बैंक मैनेजर से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी बुलंदशहर से मिलकर उन्हें घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed