फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Withdraw 33 thousand rupees from teacher's account

शिक्षक के खाते से फर्जीवाड़ा कर निकाले 33 हजार

Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 33 thousand rupees from teacher's account
चरथावल। हकीमपुरा निवासी परिषदीय विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह के बैंक खाते से चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 33 हजार रुपये निकल लिये। बैंक प्रबंधक की बेरुखी के कारण पीड़ित ने डीएम को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

हकीमपुरा निवासी शिक्षक लक्ष्मण सिंह का पीएनबी शाखा में पेंशन का खाता है। खाते के संचालन पत्नी के साथ संयुक्त होता है। दो दिन पूर्व उन्हीं के खाते के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 33 हजार की रकम निकाल कर आरोपी चंपत हो गया। पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर रुपये निकलने बैंक शाखा पहुंचा तो खाते में से रकम गायब होने पर भौचक्के रह गए। उन्होंने प्रबंधक को शिकायत की, लेकिन फर्जी हस्ताक्षर के बावजूद अन्य को भुगतान करने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बैंक द्वारा दिखाई सीसीटीवी फुटेज में उसी समय एक युवक रकम निकालकर ले जाता साफ नजर आ रहा है। बैंक ने इस संबंध में किसी कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed