{"_id":"6920c612f6b05102ed02ecd2","slug":"with-the-increase-in-sugarcane-prices-the-transportation-charges-have-been-increased-by-rs-3-per-quintal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-159210-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य बढ़ने के साथ तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गन्ना ढुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य बढ़ने के साथ तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गन्ना ढुलाई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी के बाद राहत महसूस कर रहे किसानों पर नए पेराई सत्र में क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। पहले अधिकतम धनराशि नौ रुपये प्रति क्विंटल तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है। चीनी मिल से 20 किमी से अधिक की दूरी वाले क्रय केंद्र पर गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों पर यह अतिरिक्त भार पड़ेगा।
आठ चीनी मिलों से गन्ना आपूर्ति के लिए करीब 650 क्रय केंद्र है। नए पेराई सत्र में गन्ना विभाग ने ढुलाई के रेट भी बढ़ा दिए हैं। चीनी मिल के नजदीक वाले गांव के क्रय केंद्र से ढुलाई पर पहले 45 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किमी देने पड़ते थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 60 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किमी कर दिया गया है। बढ़ोत्तरी का असर 20 किमी से अधिक की दूरी वाले क्रय केंद्रों पर अधिक पड़ेगा। पहले अधिकतम किराया नौ रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे इस साल बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है। शासन की विशेष सचिव सी इंदुमति की ओर से गन्ना विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है।
-- -- -- --
मिलों को इस तरह बांटा गन्ना
चीनी मिल क्षेत्रफल/हेक्टेयर
खतौली 45253
टिकौला 35464
तितावी 32179
मंसूरपुर 27229
बुढ़ाना 23968
खाईखेड़ी 21561
मोरना 12626
रोहाना कलां 8139
-- -- -- --
इनसेट
यहां से भी आपूर्ति किया जाता है गन्ना
जनपद के गन्ना किसान मेरठ की दौराला एवं मवाना, शामली की थानाभवन और सहारनपुर की देवबंद चीनी मिल को भी गन्ना सप्लाई करते हैं। इन चीनी मिलों को भी गन्ना आवंटित किया गया है। इसके अलावा बागपत, मेरठ और शामली के गन्ना किसान जिले की चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- --
किसानों के लिए झटका : राठी
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी का कहना है कि एक साथ तीन रुपये की बढ़ोत्तरी करना गलत है। किसानों पर यह अतिरिक्त भार डाला गया है।