{"_id":"657ca6dc2445d9cc1308739b","slug":"wires-from-half-a-dozen-boxes-installed-on-dfcci-track-stolen-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-13184-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - डीएफसीसीआई के ट्रैक पर लगे आधा दर्जन बक्सों के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - डीएफसीसीआई के ट्रैक पर लगे आधा दर्जन बक्सों के तार चोरी
Sat, 16 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर से नरा-जड़ौदा के बीच बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मालगाड़ी के ट्रैक पर लगाए गए बाक्स से कीमती तार चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कार्यदायी संस्था परेशान है।
डीएफसीसीआई (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन आफ इंडिया) ने मालगाड़ी के लिए बिहार के सोननगर से पंजाब के लुधियाना तक ट्रैक बिछाया है। न्यू खतौली स्टेशन से लेकर पिलखनी स्टेशन तक मालगाड़ी का संचालन जल्द किया जाना है। देवबंद से आगे तक काम लगभग पूर्ण हो चुका है। ट्रैक के साथ उसके आसपास संचालन के लिए कीमती उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मालगाड़ी का संचालन अच्छे से हो सके।
बृहस्पतिवार की रात में मंसूरपुर से नरा-जड़ौदा के बीच चोरों ने ट्रैक के बाक्स से कीमती तार चोरी कर लिया। लगभग 19 बाक्सों के बीच के तार चोरी किए गए हैं। चोरी की घटना की जांच के लिए आरपीएफ की टीम लगी है। आरपीएफ मुजफ्फरनगर थाना के एसएसआई अमरीश कुमार ने इस बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।