फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Winter increased due to rain in Muzaffarnagar

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Winter increased due to rain in Muzaffarnagar
रिमझिम बारिश से बढी ठंड में छुटटी के बाद साईकिल से जाते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार शाम से हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को दिन भर बारिश से जनजीवन ठहरा रहा वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने तथा हवा चलने से गन्ने और सरसों की फसल गिर गई। गन्ने की कटाई बाधित हो जाने से आगामी गेहूं की फसल की बुवाई लेट हो गई है। जिले में 29.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

लगातार बारिश से जिले के हालात खराब हो गए हैं। नगर क्षेत्र व रोहाना में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंड में इजाफा होने के साथ ही जनजीवन प्रभावित हो गया। शुक्रवार को सुबह धूप खिली थी लेकिन कुछ ही देर में बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हो गई। स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश में ही छात्र-छात्राओं को घरों को लौटना पड़ा। ठंड और बारिश के चलते लोग बाजारों में नहीं गए और सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बारिश ने किसानों को भी परेशानी में डाल दिया है। इन दिनों गन्ने की कटाई का काम तेजी से चल रहा था लेकिन खेतों में पानी भर जाने से कटाई प्रभावित हो गई है, जिससे गेहूं की बवाई में देरी होगी। पीनना के किसान ओमप्रकाश एवं सुमित का कहना है कि उन्होंने गेहूं बोने के लिए खेत तैयार कर लिया था लेकिन पानी भर जाने से बुवाई लेट होगी। बारिश और हवा के कारण गन्ने एवं सरसों की फसल गिर गई है। इससे भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। ओलों की बौछार से ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रात तेज हवा और बारिश के साथ हल्के ओले भी पड़े, जिससे सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं बोने के लिए किसान ने जो खेत तैयार किए थे, उनमें पानी भरने से बुवाई लेट हो गई। शुक्रवार देर शाम तक भी बूंदाबांदी जारी थी।
शाहपुर। कस्बे व देहात में बीती रात से रुक रुक कर हवा के साथ हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों में कैद हो गए। कस्बे के बाजारों में कम लोग पहुंचे और दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे । स्कूलों में भी छात्रों की संख्या बेहद कम रही। खराब मौसम के चलते कई स्कूलों में समय से पूर्व छुट्टी कर दी गई।

बर्फबारी और ओलावृष्टि से बढ़ा ठंड का प्रकोप
मुजफ्फरनगर। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड के कारण लोग कंपकपा उठे। बारिश और ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या कम रही जबकि जिला अस्पताल में भी नाममात्र के मरीज पहुंचे। शुक्रवार को अस्पताल में लगभग 500 ही रजिस्ट्रेशन हुए जबकि आम दिनों में यह आंकड़ा दो हजार तक रहता है। जिले में अधिकतम तापमान 15.8 तथा न्यूनतम 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed