फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will protest against running dhabas by putting pictures of Hindu gods and goddesses

Muzaffarnagar News: हिंदू देवी-देवताओं के चित्र लगाकर ढाबे चलाने का करेंगे विरोध

Tue, 27 Jun 2023 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Will protest against running dhabas by putting pictures of Hindu gods and goddesses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हरिद्वार से खतौली तक हाईवे पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र का बोर्ड लगाकर दूसरे समुदाय के लोग ढाबे और रेस्टोरेंट चला रहे हैं। इन सभी ढाबों के खिलाफ एक जुलाई से अभियान चलाया जाएगा।

पचेंडा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर पर स्वामी यशवीर महाराज और उनके समर्थकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने एनएच 58 पर संचालित कुछ ढाबों के खिलाफ अभियान चलाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान में ढाबा संचालकों की आईडी देखी जाएगी, अगर कोई दूसरे समुदाय का पाया जाता है, तो वहां से बोर्ड हटाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगा में डुबकी लगाकर आने वाली हिंदू समाज के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। प्रशासन या खुद ढाबे संचालक एक जुलाई से पहले अपने आप ही बोर्ड हटा लें, अन्यथा वह अपने हिसाब से बोर्ड को हटाएंगे। इस मौके पर आचार्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र, टिंकू कुमार, हीरा लाल, जितेंद्र कुमार, बबलू कश्यप, अजय और दिपांशु आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed