{"_id":"5e9f28cd8ebc3e905e2bace8","slug":"will-not-gather-in-the-mosque-and-offer-namaz-muzaffarnagar-news-mrt478664568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में इकठ्ठे होकर नमाज नही पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में इकठ्ठे होकर नमाज नही पढ़ेंगे
विज्ञापन
मस्जिद में इकट्ठे होकर नमाज नहीं पढ़ेंगे
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/परासौली। परासौली गांव में ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने कहा कि रमजान के दौरान भी मस्जिद में एकत्र नहीं होंगे। घर में भी इकट्ठे होकर नमाज नहीं पढ़ेंगे। रमजान के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली के प्राइमरी स्कूल नंबर एक में रमजान को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक में इंस्पेक्टर ने गांववालों को लॉकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में किसी भी दिन मस्जिद में एक साथ नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखेंगे। घरों में भी एक साथ इकट्ठे नहीं होंगे। बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलेंगे। जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर आना पड़ा तो मास्क का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतेंद्र सैनी, गोपाल सैनी, भोपाल शर्मा, नसीम अंसारी व यूसुफ सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।