फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will fulfill the promise of free electricity to farmers: Somendra

किसानों को फ्री बिजली का वादा निभायेंगे: सोमेंद्र

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will fulfill the promise of free electricity to farmers: Somendra
सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पर वार्ता करते ऊर्जा मंत्री सोमन्द्र तोमर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का जो वायदा किया था उसे निभाया जाएगा। सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी को बढाया जाएगा। नई तकनीकि के माध्यम से बिजली चोरी रोकी जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नलकूपों पर मीटर बिजली खपत का पता लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं। किसानों को मीटर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में बिजली उत्पादन प्राकृतिक संसाधनों पर करने पर जोर दे रहे हैं। सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी पर सरकार का फोकस है। छह माह बाद बड़ बदलाव नजर आएगा।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, देशबंधु तोमर, अचिंत मित्तल, रोहित तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुर्जर समाज ने किया मंत्री का स्वागत
प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार के आवास पर गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। वक्ताओं ने समाज को लेकर विचार रखे। समाज की एकता पर बल दिया। अध्यक्षता डॉ कलम सिंह ने एवं संचालन राजकुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में रामपाल सिंह, सतेंदर आर्य, मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, प्रीतम सिंह, अनिल प्रधान, कवर पाल सिंह, उदयवीर, प्रधान शक्ति सिंह सिंबालकी, रविंद्र कुमार सहित पूरे जिले के गुर्जर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। राज्य मंत्री का समाज ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed