फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will do development work in the area without discrimination: Mamta Tyagi

बिना भेदभाव के क्षेत्र में कराएंगी विकास कार्य : ममता त्यागी

Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will do development work in the area without discrimination: Mamta Tyagi
देवबंद में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि व सदस्यगण आदि - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर) । एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने देवबंद ब्लाक की नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नितारा फार्म हाउस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसमें विधायक बृजेश सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के विकास को दृढ़ संकल्पित है। देवबंद क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी हित में किया कार्य सराहनीय है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता त्यागी ने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। इसमें जिला को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अनिल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, अरुण गुप्ता राजेश अनेजा, सोनित कश्यप, भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी, राकेश गांगुली, देवव्रत त्यागी, अभिषेक त्यागी, विपिन भारतीय, अमरीश त्यागी, अमित त्यागी, रविंदर चौधरी, अभय प्रताप सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. कांता त्यागी, ऋषिराज त्यागी व देवेंद्र राणा रहे।

देवबंद में नवनियुक्त क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराते एसड?

देवबंद में नवनियुक्त क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराते एसड?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed