फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Will be careful, Diwali will fill happiness in life

बरतेंगे सावधानी, जीवन में खुशियां भरेगी दिवाली

Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will be careful, Diwali will fill happiness in life
मुजफ्फरनगर। दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह सुखद तभी होगा, जब तक आप सावधानी के साथ मनाते हैं। अक्सर लोग आतिशबाजी करते समय लापरवाही करते हैं, जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाता है। अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने सभी से सावधानी बरतते हुए पटाखों का जलाने की अपील की है।
विज्ञापन

इस बार आतिशबाजी का बाजार नहीं लगा है, लेकिन गली मोहल्लों में पटाखे चोरी छिपे खूब बेचे जा रहे हैं। वहां से लोगों ने आतिशबाजी के लिए बडे़ पैमाने पर पटाखे खरीदे हैं। पटाखे जलाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं और उसके बाद अस्पताल भागने तक की नौबत आ जाती हैं। यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो अस्पताल जाने के बजाय दीपावली खुशियों भरी हो सकती है।
विज्ञापन

--
ये बरतें सुरक्षा
- दुकान पर समुचित मात्रा में पानी और रेत रखें।
- दीपावली पर मोटे और चुस्त कपडे़ पहने तथा ढीले लहरदार सिंथेटिक कपड़ों को न पहनें।
- घर में पटाखे चलाते समय अग्नि दुर्घटना से तुरंत निबटने के लिए दो बाल्टी पानी भर कर रखें।
- पटाखों में आग लगने पर बुझाने के लिए पानी का प्रयोग करें।
-
ये बिल्कुल न करें
- हाथ में पकड़कर पटाखे न रखें। पहले नीचे रखें फिर उन्हें सुलगाएं तथा पीछे हट जाएं।
- किसी भी ऐसे स्थान पर हवाई आतिशबाजी न छुटाएं जहां रुकावट हो जैसे पेड़, तार आदि।
- खुली इमारत के पास आतिशबाजी न छुड़ाएं।
- घरों के भीतर आतिशबाजी का प्रयोग न करें।
- सार्वजनिक आने जाने के रास्ते पर पटाखे न जलाएं।
- बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
- बुझे पटाखों को पुन: जलाने की कोशिश न करें। उसे पानी से भरी बाल्टी में डाल दें।
- रात दस के बाद आतिशबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed