{"_id":"6442a21484768df63109e7cd","slug":"will-ask-for-votes-on-comb-jeep-green-chili-and-double-roti-muzaffarnagar-news-c-14-1-197754-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कंघा, जीप, हरी मिर्च और डबल रोटी पर मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कंघा, जीप, हरी मिर्च और डबल रोटी पर मांगेंगे वोट
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह आंवटन करते अधिकारी।
- अध्यक्ष पद पर 118 और सदस्य पर 1081 प्रत्याशी मैदान में
- चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार अभियान ने जोर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी निकायों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। चुनावचिह्न में बिस्किट, टार्च, कैमरा, चूडि़यां, डबल रोटी, ईंट शामिल है। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 118 और सदस्य पद पर 1081 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव चिह्न के बाद प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।
जिले की सभी तहसीलों और कलक्ट्रेट में चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर काफी भीड़ रही। चुनाव मैदान में कूदे अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को सिंबल का इंतजार था। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दिया गया। इसके अलावा चुनाव आयोग से निर्धारित चिह्न आवंटित किए गए। चिह्न का आवंटन होते ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशियों के लिए 164 चुनाव चिह्न रखे गए थे। अपनी पसंद का चुनाव चिह्न पाने के लिए भी खूब जोर आजमाइश हुई। खतौली में लकी ड्रा कराना पड़ा।
इनमें एयर कंडीस्नर, सेब, अलमारी, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, बेबी वॉकर, फलों की टोकरी, चूडि़यां, बल्लेबाज, बल्ला, टॉर्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, दूरबीन, साइकिल पंप, ब्लैक बोर्ड, बिस्किट, नौका, बक्शा, फूल गोभी, कारपेट, शिमला मिर्च, कैरम बोर्ड, चारपाई, कंप्यूटर, नारियल फार्म, कोट, कलर ट्रे ब्रुश, कंप्यूटर माउस, बिजली का खंभा, कानी की बालियां, ड्रिल मशीन, घर घंटी, डिश एंटिना, फ्राइंग पैन, गन्ना किसान, गैस का चूल्हा, कीप, फ्राक, फुटबाल खिलाड़ी, गैस सिलेंडर, हेलमेट, हारमोनियम, हरी मिर्च, अंगूर, कांच का गिलास, ग्रामोफान, हॉकी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
निकाय अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर दस
खतौली नौ
पुरकाजी 14
चरथावल आठ
जानसठ 15
मीरापुर 15
बुढ़ाना नौ
शाहपुर दस
सिसौली दस
भोकरहेड़ी 18
कुल 118
-- -- -- -- -- -- -- -
निकाय सदस्य पद
मुजफ्फरनगर 392
खतौली 119
पुरकाजी 110
चरथावल 62
जानसठ 70
मीरापुर 82
बुढ़ाना 75
शाहपुर 73
सिसौली 44
भोकरहेड़ी 54
कुल 1081