{"_id":"658b32e05f72bfb0b80662d7","slug":"wife-was-murdered-to-trap-nephews-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13905-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोपा (मुजफ्फरनगर) - भतीजों को फंसाने के लिए की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोपा (मुजफ्फरनगर) - भतीजों को फंसाने के लिए की थी पत्नी की हत्या
Wed, 27 Dec 2023 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
- जौली में वृद्धा की हत्या उसी के पति ने बलकटी से सिर पर वार करके की थी
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। जौली में वृद्धा की हत्या उसी के पति ने बलकटी से सिर पर वार कर की थी। आरोपी पति जमीन की रंजिश में अपने भतीजों को पत्नी की हत्या के आरोप में फंसाना चाहता था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तालाब से हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली है।
गांव जौली में 22 दिसंबर की रात गैलरी में सो रही वृद्धा जुबेदा की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उसके बेटे कासिम ने अपने चचेरे भाई नाजिम, युसूफ, यूनुस, नूर मोहम्मद, जान मोहम्मद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा कायम कराया था। मंगलवार को सीओ देवव्रत वाजपेयी व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने घटना का खुलासा कर बताया कि जुबेदा की हत्या उसके पति इदरीश ने मात्र एक बीघा भूमि की रंजिश के चलते अपने भतीजों को फंसाने के लिए की थी।
आरोपी पति पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जबकि हत्या से संबंधित कई तथ्य जांच पड़ताल में प्रकाश में आए थे। आरोपी को जौली बेहड़ा सादात मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पास के तालाब से हत्या में प्रयुक्त बलकटी को भी बरामद कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
जब तक नहीं निकला दम, बलकटी से करता रहा वार
जीवन साथी कहे जाने वाली पत्नी की हत्या करते समय पति के जरा भी हाथ नहीं कांपे। पुलिस ने बताया कि आरोपी जब तक सिर पर बलकटी से वार करता रहा जब तक पत्नी ने दम नहीं तोड़ दिया। आरोपी ने बलकटी से सिर पर एक के बाद एक छह वार किए थे। कहीं जिंदा न रह जाए इसलिए आरोपी ने उसका गला भी दबाया। इदरीश ने ही पत्नी की हत्या की है, इस बात की गांव में घटना के बाद से ही चर्चा थी। कुछ लोगों ने इस बारे में भोपा थाना पुलिस से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि इस मामले में फर्जी नामजदगी कराई थी। जिन लोगों के नाम लिखाए थे उनके नामों को अब मुकदमे से हटाया जाएगा।