{"_id":"66afc7d00a6fb74a67010a5f","slug":"wife-scolded-him-in-laws-beat-himhurt-husband-commits-suicide-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127441-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पत्नी ने दुत्कारा, ससुरालियों ने पीटा...आहत पति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पत्नी ने दुत्कारा, ससुरालियों ने पीटा...आहत पति ने की आत्महत्या
Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद कस्बे के मोहल्ला अंसारियान निवासी आमिर अंसारी (26) ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मेरठ के नवाबगढ़ी गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे वह आहत था। कस्बे के मोहल्ला अंसारियान निवासी आमिर अंसारी (26) अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में ही परिजनों से अलग रहता था। विवाद के बाद उसकी पत्नी सरधना के नवाबगढ़ी गांव स्थित मायके में चली गई थी। शनिवार को आमिर पत्नी को लेने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने कहासुनी करने अलावा आमिर के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद वह अपनी चार साल की बेटी को लेकर ससुराल से वापस लौट आया। देर रात किसी समय उसने अपने घर में कुंडे से फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह आमिर का दरवाजा नहीं खुला, बल्कि उसकी बेटी के रोने की आवाज सुनी। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तो उसे आमिर का शव कुंडे से फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है।