फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife files case against BSF soldier

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बीएसएफ के जवान पर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wife files case against BSF soldier
- मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर का निवासी है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने पंजाब बीएसएफ में तैनात अपने पति सहित कई ससुराल वालों पर मारपीट व दहेज एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला थाने में खतौली के याहियापुर गांव निवासी रिया सतपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी अनुज के साथ उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को हुई थी। अनुज बीएसएफ के मुख्यालय अमृतसर (पंजाब) में तैनात हैं। उसकी शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। आइ-20 कार भी दी थी, लेकिन ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे। वह बड़ी गाड़ी और दस लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

कई बार मायके व ससुराल पक्ष में समझौता भी हुआ। ससुराल वालों ने उत्पीड़न न करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पांच जनवरी 2013 को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, जेठ व सास विवाहिता को कार में लेकर मायके पहुंचे और मारपीट करने के बाद छोड़ कर चले गए। महिला थाना पुलिस ने पति अनुज, जेठ सचिन और सास अनिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed