फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife Asiya's chunri found wrapped around Sakar's neck

Muzaffarnagar News: साकर के गले में लिपटी मिली पत्नी आसिया की चुनरी

Fri, 16 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wife Asiya's chunri found wrapped around Sakar's neck
गांव मांडला में मौके पर जमा भीड।
साकर हत्याकांड
विज्ञापन

- आरोपी सुहेल के साथ पकड़े जाने पर हुआ हंगामा





संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। संदिग्ध हालात में लापता चल रहे साकर का शव गड्ढ़े से निकाला गया। मृतक के गले में उसकी बीवी की चुनरी लिपटी हुई मिली है। आशंका है कि चुनरी से ही साकर का गला घोंटकर हत्या की वारदात अंजाम दी गई। घर में एक जगह खून के छींटे मिलने की बात भी कही जा रही है।

करीब 16 वर्ष पूर्व पुरकाजी निवासी आसिया की शादी गांव मांडला निवासी साकर अहमद के साथ हुई थी। गांव में आसिया अपने पति के साथ रह रही थी, जबकि उसका ससुर, सास और सौतेला देवर रुड़की में रहते थे। तीन माह पहले ही परिवार गांव लौटा और पड़ोस में जमीन खरीदकर मकान का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान आसिया और सुहेल के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर साकर ने समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही नहीं माने। पांच जून की रात साकर ने दोनों को एक जगह रंगे हाथ पकड़ लिया तो दंपति के बीच खूब झगड़ा हुआ। आसिया ने अगले दिन सुहेल को सारी बातें बताई, जिस पर दोनों ने साकर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। छह जून को साकर संदग्धि हालात में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की, लेकिन शव को ठिकाने लगाने में फंस गए

दोनों ने साकर की हत्या की वारदात अंजाम दी। अब तक की जांच में सामने आया है कि पहले शव को साकर के घर में ही शौचालय के गड्ढ़े में रखा गया। इस दौरान निर्माणाधीन मकान में गड्ढ़ा खोदा और शव को इस गड्ढ़े में दबा दिया। परिवार को दोनों पर शक था। बुधवार रात दोनों एक जगह पकड़े गए तो फिर हंगामा हुआ। बृहस्पतिवार सुबह सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हो गया।




सऊदी से लौटा था सुहेल

आरोपी सुहेल के बारे में जानकारी मिली है कि वह सऊदी अरब गया हुआ था। फरवरी माह में ही वापस आया था और रुड़की में अपने पिता फरीद के साथ रहता था। करीब तीन माह पूर्व दोनों गांव मांडला में आ गए थे और अपना मकान बनवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed