फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Whoever reads Hanuman Chalisa, attains success, says Gaurisa

Muzaffarnagar News: जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होए सिद्धि साखी गौरीसा

Wed, 20 May 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Whoever reads Hanuman Chalisa, attains success, says Gaurisa
जगदीश मंडप में विराट धाम सरकार के तत्वावधान में कलश स्थापना के साथ हनुमान कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विराट धाम सरकार के तत्वावधान में अर्थ लिंग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप गेट नं. 1 में हनुमान जी की भव्य कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर भारत गौरव सम्मान से विभूषित कथा वाचक डॉ. भृगुमणि महाराज, आचार्य विभाकर त्रिपाठी, उदित मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। नवग्रहों एवं देवताओं का आवाहन कर वेदी पूजन संपन्न हुआ।

कथा के दौरान डॉ. भृगुमणि ने शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कराया। गुरु पूजा के उपरांत माता-पिता को प्रणाम करने की महत्ता बताते हुए हनुमान चालीसा का भावपूर्ण व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होए सिद्धि साखी गौरीसा। यह केवल चौपाई नहीं बल्कि जीवन का सिद्ध मंत्र है। उन्होंने प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब गोस्वामी तुलसीदास को अकबर ने कारागार में डाला, तब उन्होंने हनुमान चालीसा की रचना की। इसके प्रभाव से वानर सेना वहां पहुंच गई और अकबर को तुलसीदास जी को मुक्त करना पड़ा।
विज्ञापन


कथा व्यास ने अंजनी पुत्र पवन सुत हनुमान के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन के माध्यम से भगवान श्रीराम की यश, कीर्ति का गुणगान किया गया। अहिल्या उद्धार की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप रवि झा, धीरज धारीवान, अमित कक्कड़ रहे। आयोजन में कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, उप सचिव प्रशांत जैन, कार्यक्रम संयोजक शुभम कक्कड़, मोहनलाल गर्ग, अभय श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, अमित गोयल , लोकेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed