फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Where did Tawanai come from in the dry branches...

...हर एक शख्स को मैं खुद सलाम करता हूं

Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Where did Tawanai come from in the dry branches...
अंजुमन परवाज-ए-अदब की ओर से शेरी नशिस्त का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। अंजुमन परवाज-ए-अदब की ओर से शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने उम्दा कलाम पेश करके श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। बृहस्पतिवार रात्रि मोहल्ला खानकाह स्थित जुहैर अहमद के आवास पर आयोजित शेरी नशिस्त की शुरुआत अकील मियां मेहजु की नात-ए-पाक से हुआ। इसके बाद उस्ताद शायर अब्दुल्ला राही ने अपने जज्जात पेश करते हुए कहा..खुश्क शाखों में तवानाई कहा से आए, जर्फ मुर्दा हो तो सच्चाई कहां से आए। मास्टर शमीम किरतपुरी ने कुछ यूं कहा..मेरी सरिश्त में शामिल नहीं अना का वजूद, हर एक शख्स को मैं खुद सलाम करता हूं। जुहैर अहमद जुहैर ने पढ़ा..रोज एक ख्वाब दफन करता हूं, दिल को मदफन बना लिया मैंने।

युवा शायर वली वकास ने जज्बातों को कुछ इस तरह पेश किया..शेर गोयी का हुनर है तो जरा राहत है, करते हम फिर भी तेरा जिक्र मगर कम करते। डा. काशिफ अख्तर ने पढ़ा..तुम्हारे बिन गुजारा हो रहा है, खसारे पर खसारा हो रहा है। जकी माहिर ने कहा..मगफिरत के लिए शायद यही काफी हो जकी, सैकड़ों मर्तबा मय्यत में जो कांधे बदले। सुनाकर देर रात्रि तक श्रोताओं की जमकर दाद बटोरी। इनके अतिरिक्त अब्दुर्रहमान सैफ, वसीम शहपर, डॉ. अदनान, नदीम अनवर, जाहिद दिलबर, सरवर उस्मानी और अकील आदि ने भी कलाम पेश किया। अध्यक्षता अब्दुल्लाह राही ने की तथा संचालन डॉ. काशिफ ने किया। इसमें नबील मसूदी, साइम उस्मानी, वली उस्मानी, शुऐब अख्तर, मुफ्ती उमैर, जुहैब अहमद, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक वली वकास ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed