फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When will the condition of Charthawal-Deoband canal track change?

Muzaffarnagar News: आखिर कब बदलेंती चरथावल-देवबंद नहर पटरी की हालत

Wed, 05 Apr 2023 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
When will the condition of Charthawal-Deoband canal track change?
अरसे से पटरी के टूटने से कई गांवों के लोग उठा रहें परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। चरथावल से देवबंद जाने वाली नहर पटरी टूटने से कई गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे से वाया कुटेसरा होकर सहारनपुर के लिए दर्जन भर गांव के लोगों को परेशानी उठाते है। आए दिन खेतों में जाने में जाने वाले किसान मुश्किल झेल रहे है।
सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र से गंग नहर निकल रही है। दोनों जिलों में नहर की पटरी काफी टूट चुकी है। करीब एक दशक से उसकी मरम्मत भी नहीं हुईं। चरथावल, घिस्ससुखेड़ा, दहचंद, कुटेसरा आदि कई गावों के सैकड़ों किसानों के खेत नहर पटरी पर स्थित है। रोजाना खेतों में आने जाने में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। फसलाें से लदी बोगी कई बार अनियंत्रित होकर पलट जाती है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरने वाले कसाैली, चौकड़ा आदि गांवों को जाने वाले दुपहिया चालकों को परेशानी होती है। जबकि चरथावल होकर महाबलीपुर कुल्हेड़ी, लडवा असीरनगर से होकर तितावी जाने वाली नहर पटरी ठीक हालत में है। व्यापारी अनुज गर्ग, संदीप कंसल, बलराम गोयाल कहते है कुटेसरा तक पटरी सही होने से देहात के लोगाें को कसबे में ज्यादा आएंगे और कारोबार चमकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं ग्रामीण
चरथावल के किसान असलम त्यागी, कन्हैया, सत्तार त्यागी, घिस्सुसेड़ा के प्रमोद कुमार, सुधीर त्यागी, योगेश कुमार, कुटेसरा के अरविंद त्यागी, मासूम अली, दहचंद के सुधीर शर्मा कहते नहर पटरी की मरम्मत नहीं होने से किसानों को आने जाने में मुश्किल होती है। हादसों का फिक्र होने के कारण नहर किनारे खेतों से ईख ढुलाई के लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। लोगों का मानना है नहर पटरी बनने से देवबंद एवं सहारनपुर के कई गांवों में आवागमन सुलभ हो जाएगा। वहीं, कुटेसरा से चरथावल कारोबार में तरक्की होगी। चरथावल और कुटेसरा के इंटर एवं डिग्री कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी फायदा होगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। महाबलीपुर के ओपीन चौधरी का कहना है नहर की पूरी पटरी ठीक होने से दो जिलों के लोगाें का आवागमन सुलभ होगा और वाहन क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed