फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When voters scattered in the city, BJP's fort began to crack.

Muzaffarnagar News: शहर में वोटर बिखरे तो दरकने लगा भाजपा का किला

Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
When voters scattered in the city, BJP's fort began to crack.
मुजफ्फरनगर। शहर सीट भाजपा का किला समझी जाती रही है। प्रदेश में सपा की लहर चली हो या बसपा की शहर में भाजपा जीतती रही है। अब भाजपा का यह किला भी दरकने लगा है और लोकसभा चुनाव में शहर सीट पर भाजपा मात्र 801 वोट से ही जीत सकी है।
विज्ञापन


शहर विधानसभा सीट पर भाजपा का अपना इतिहास है। यह सीट अधिकतम बार भाजपा के पास ही रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल ने सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप को 9600 मतों से हराया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में कपिलदेव अग्रवाल ने इस सीट पर 15 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

2023 में हुए नगर पालिका चुनाव में भाजपा की मीनाक्षी स्वरूप ने 11700 मतों से जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर भाजपा के डॉ संजीव बालियान को 6526 मतों से जीत मिली। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा। भाजपा यहां मात्र 801 मतों से ही बढ़त बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल देव की प्रतिष्ठा लगी थी दांव पर

मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक कपिलदेव अग्रवाल प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री है। मंत्री की सीट पर भाजपा का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान की बुढ़ाना सीट पर पार्टी को 16 हजार से अधिक मतों से हार मिली है। रालोद विधायक मदन भैया की खतौली सीट पर जीत का आंकड़ा सिमट कर 3012 पर रह गया। 2019 में भाजपा की जीत का आधार खतौली बनी थी और 25 हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed