फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   When the clouds started raining, the temperature dropped by 6.1 degrees

Muzaffarnagar News: बादल बरसने लगे तो 6.1 डिग्री लुढ़का तापमान

Fri, 13 Sep 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
When the clouds started raining, the temperature dropped by 6.1 degrees
मुजफ्फरनगर। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। इससे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। अब तक 23.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। वहीं बाजार भी अधिकतर समय सूने नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। दिन में कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हुई। बुधवार का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रहा था, जबकि बृहस्पतिवार को
विज्ञापन

तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति भी गड़बड़ाती रही। बार-बार कट लगते रहे। उधर, बरसात के कारण शिक्षण संस्थाओं में भी बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
इनसेट
इस तरह मौसम में हुआ बदलाव
तिथि तापमान
12 सितंबर 25.8 डिग्री
11 सितंबर 31.9 डिग्री
10 सितंबर 33.4 डिग्री
09 सितंबर 35.0 डिग्री
08 सितंबर 34.3 डिग्री
------------------------------------


इनसेट
इस महीने कितने बरसे बादल
तिथि बरसात
12 सितंबर 23.2 मिमी
10 सितंबर 90.0 मिमी
07 सितंबर 2.2 मिमी
04 सितंबर 4.0 मिमी
29 अगस्त 24.0 मिमी
28 अगस्त 5.8 मिमी
------------------------------------
गन्ने और धान की फसल को लाभ
गन्ना शोध संस्थान के निदेशक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि बरसात में खेतों में नमी बढ़ जाती है, अगर तेज हवाएं चलती हैं तो गन्ने की फसल को गिरने का खतरा होता है। किसानों को गन्ने की बंधाई को समय से पूरा करने के बाद ध्यान रखना चाहिए। गिरे हुए गन्ने की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन कम हो जाता है। शरद कालीन गन्ने की बुवाई भी सितंबर महीने से शुरू हो जाती है, इस बरसात के होने से किसानों को शरद कालीन गन्ने की बुवाई के लिए पलेवा की आवश्यकता नहीं होगी। इसी नमी से किसान गन्ने की बुवाई भी कर सकते हैं। गन्ने और धान की फसल को बारिश से फायदा है। चितौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बारिश से गन्ने और धान की फसलों को कोई नुकसान नहीं है।
------------------------------------
सब्जी के किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश से सब्जी के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भर जाने से बेल वाली सब्जियों के खराब होने का खतरा बन गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा की प्रभारी डॉ. रीना का कहना है कि किसानों को जलनिकासी का प्रबंधन करना चाहिए। सब्जी की फसलों में पानी भर जाने से खराब हो सकती है। गन्ने और धान को कोई नुकसान नहीं है।
-------------------------------------------------
सावधान रहना, बीमार कर देगा मौसम
मुजफ्फरनगर। तापमान में एकाएक आई गिरावट से सेहत के लिए खतरा पैदा हो सकता है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि तापमान में गिरावट आई है, ऐसे में कपड़े पहनने का ध्यान रखें। बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल अधिक जरूरी है। अपने आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें। बरसात के बाद एकत्र हुए पानी में मच्छर पनपने का खतरा रहता है।
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed