फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   What station will bury pegs

क्या थाने पर खूंटे गाड़ने पड़ेंगे

Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
What station will bury pegs
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। 250 किसानों के साथ ठगी के मामले कोई कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने में प्रदर्शन करते हुए इंस्पेक्टर का घेराव किया। चेतावनी दी कि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो थाने को पशुओं से भर देंगे।
विज्ञापन


गांव भैंसी, शाहपुर, अंतवाड़ा, रायपुरी नंगली, दूधाहेड़ी सहित शाहपुर ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले किसान प्रदीप, संजय, चेतराम, नीरज, सचिन, कृष्णा, अरुण, ईश्वरचंद, सनी, नवीन, बिजेंद्र, ललिता, राकेश, समय सिंह, सुनील आदि किसानों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच माह पूर्व गांव शाहपुर निवासी श्रीकांत ने गाजियाबाद के ठेकेदार मतेंद्र नागर को उनके ट्रैक्टर भाड़े पर चलाने के लिए दिए थे। दो माह तक तो ठेकेदार ने 30 हजार  प्रतिमाह किराए के किसानों को दिए भी थे।
विज्ञापन


इसके बाद से उनको भाड़े को एक पैसा तक नहीं मिला है। आरोप है कि उनके ट्रैक्टर भी गायब हैं। पूछताछ करने पर श्रीकांत व उसका साथी ठेकेदार मतेंद्र नागर उनको धमकी भी देते हैं। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर थाने में पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी का कहना था कि खतौली व बुढ़ाना क्षेत्र के करीब 250 किसानों के ट्रैक्टरों को किराए पर चलाने के नाम पर ठग लिए हैं। आरोप है कि पीड़ित कुछ किसानों ने थाने में तहरीर भी दी थी। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। चेतावनी दी कि चार जून तक यदि किसानों के ट्रैक्टर बरामद नहीं होते हैं तो, भाकियू द्वारा पांच जून से थाने में धरना शुरू कर दिया जाएगा। 


थाने में पशुओं के खूंटे गाड़े जाएंगे। भट्टी भी चलाई जाएगी और तब तक किसानों को उनके ट्रैक्टर नहीं मिलेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। इंस्पेक्टर ने किसानों को शीघ्र ही ट्रैक्टर बरामद कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed