{"_id":"668dbc778f852da00b0b1c77","slug":"what-kind-of-study-is-this-two-classes-going-on-in-one-room-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-125775-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ये कैसी पढ़ाई, एक कमरे में चल रहीं दो-दो कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ये कैसी पढ़ाई, एक कमरे में चल रहीं दो-दो कक्षाएं
विज्ञापन
खतौली। नगर में कंपोजिट विद्यालय पक्का बाग में एक ही कक्ष में बैठकर दो-दोकक्षाओं के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैंं।
स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के 196 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन केवल दो अध्यापक और चार शिक्षा मित्र हैं। एक कक्ष में दो कक्षाओं के छात्र छात्राएं पढ़ाए जा रहे हैं। विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्यालय में पांच कक्ष हैं। कक्षा एक और कक्षा दो के छात्र-छात्राएं एक कक्ष में और कक्षा सात एवं कक्षा आठ के विद्यार्थी एक कक्ष में पढ़ाई कर रहे हैं। कक्षा पांच के विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक के कार्यालय में शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है।
शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
सहायक अध्यापक अश्वनी शर्मा ने बताया कि यहां से कई अध्यापकों को दूसरे विद्यालय भेजा गया है। स्टाफ कम होने पर शिक्षण कार्य में परेशानी होती है। नया भवन तैयार होने तक दो कक्षाओं के बच्चों को एक कक्ष में बैठाकर शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है। विद्यालय में सफाईकर्मी भी नहीं आते हैं। अध्यापकों ने एक प्राइवेट सफाईकर्मी रखा हुआ है, जिसे आपस में पैसे इकट्ठा कर भुगतान किया जाता है।
स्कूल में नहीं आते सफाई कर्मचारी
प्राथमिक विद्यालय खतौली ग्रामीण में 109 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाध्यापक समेत 11 अध्यापक और दो शिक्षा मित्र की तैनाती है। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं आता है। अध्यापकों ने मिलकर एक सफाई कर्मचारी रखा हुआ है, जिसे वह अपने खर्च से निकाल कर विद्यालय में सफाई करने का पैसा देते हैं।
विज्ञापन
समायोजन का आ चुका आदेश
एबीएसए पंकज अग्रवाल का कहना है कि अध्यापकों के समायोजन का आदेश आ चुका है। जिन विद्यालयों में स्टाफ की कमी है, ऐसे विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। कंपोजिट विद्यालय पक्का बाग में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्ष में बैठा कर शिक्षण कार्य होगा।