{"_id":"5c38e352bdec2273590af9dc","slug":"weighing-the-weights-was-being-chipped-away-from-remote-hubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल कांटों से चिप लगा रिमोट से की जा रही थी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल कांटों से चिप लगा रिमोट से की जा रही थी घटतौली
Sat, 12 Jan 2019 12:11 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटतौली करने वाले गैंग की जानकीरी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंसारी रोड पर विधिक माप एवं विज्ञान विभाग, थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापा मारकर इलेक्ट्रॉनिक कांटों में चिप लगाकर रिमोट से घटतौली कराने की डिवाइस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से गैंग लीडर समेत दो आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय से उन्हें इलेक्ट्रॉनिक कांटों में डिवाइस लगाकर रिमोट से वजन में घटतौली करने की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच व विधिक माप एवं विज्ञान विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर अंसारी रोड स्थित एटी एंटरप्राइजेज पर दबिश देकर गौरव पुत्र विजेंदर सिंह निवासी अमित विहार और इनाम पुत्र नानू निवासी मिमलाना रोड को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी भाग निकला।
मौके से चिप लगा धर्मकांटा व उसका रिमोट बरामद किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लोड सेल, गाटर, चिप लगी डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटे व कई रिमोट कब्जे में लिए गए। एसएसपी ने बताया कि विधिक माप एवं विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति की संस्तुति के बाद फैक्टरी को सील करा दिया गया है। वहीं, फरार हुए आरोपी की पहचान आदेश ठाकुर निवासी कच्ची सड़क के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
पांचवीं पास गौरव है गिरोह का मुखिया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह का मुखिया गौरव निवासी अमित विहार है, जबकि इनाम व आदेेश सहायक के रूप में काम करते हैं। आरोपियों द्वारा चिप लगी डिवाइस कस्टमर के हिसाब से पांच से दस हजार रुपये में बेची जाती है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक कांटों में फिट करने के बाद रिमोट के माध्यम से वजन करते हुए घटतौली की जाती थी। अब तक आरोपी दर्जनों चिप लगी डिवाइस बेच चुके हैं, जिनकी सूची तैयार कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुखिया गौरव केवल पांचवीं पास है।
पेट्रोल पंपों पर लगाई गई चिप डिवाइस से लिया आइडिया
मुजफ्फरनगर। करीब एक साल पूर्व पुलिस-प्रशासन की टीम ने शहर के कई पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर चिप लगी डिवाइस को मशीन में फिट कर रिमोट से ग्राहकों को दिए जाने वाले पेट्रोल-डीजल में घटतौली किए जाने के मामले का खुलासा किया था। सूत्रों की मानें तो महज पांचवीं पास गौरव को इसी से धर्मकांटों में चिप लगाकर रिमोट से घटतौली कराने का आइडिया मिला, जिसके बाद उसने मामूली फेरबदल के बाद पेट्रोल पंप की मशीनों की तर्ज पर ही काम करने वाली चिप डिवाइस बना डाली।