फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wednesday's minimum temperature was 1.0 degrees Celsius

ठंड और कोहरे ने थामा जनजीवन, बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा

Thu, 27 Dec 2018 12:07 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 27 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wednesday's minimum temperature was 1.0 degrees Celsius
सर्दी के बीच गुजरते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान बुधवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिन में दस बजे तक घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरा और दिन में शीतलहर के चलते लोग अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं। बाजारों में जहां सन्नाटे की स्थिति बनी रही, वहीं यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए बच्चों के स्कूल का समय सुबह दस बजे से तीन बजे तक कर दिया है।        
विज्ञापन


जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान यहां लगातार गिर रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अब अधिकतम तापमान भी लगातार कम होने के कारण ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मंगलवार से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया। एक सप्ताह से तापमान लगातार जीरो और एक डिग्री के आस-पास ही चल रहा है। लोग अपने घरों के टैंक के पानी का भी प्रयोग सीधे नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


टैंक का पानी इतना ठंडा है कि लोगों को बर्फ का अहसास करा रहा है। दिन में शीत लहर चलने के कारण लोग सूरज के निकलने के बाद भी कंपकंपाने को मजबूर है। जिले में दो दिन से भयंकर कोहरा पड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक अंधेरे सी स्थिति बनीं है। देेहात क्षेत्र और हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत होने से यात्री घायल हुए। कोहरे और ठंड के कारण लोगों के सुबह के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में कोई अपने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। ठंड और कोहरे के कारण आम जनमानस पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाजारों में जहां दिन में भी सन्नाटे सी स्थिति उत्पन्न रही, वहीं सुबह और शाम में बाजार पूरी तरह खाली नजर आए। बाजार जहां से देरी से खुल रहे हैं, वहीं दुकाने जल्द बंद हो रही है।


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक पान सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान भी कम होने के कारण जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। आगामी दो-तीन दिनों में भी सर्दी बढ़ने के आसार बने है। ठंड और कोहरे के चलते खेतों में सुबह के समय बर्फ की चादर बिछ रही है। किसानों का खेतों में गन्ने की छिलाई करना मुश्किल हो गया है। गन्ने की छिलाई के साथ ठंड में गन्ना मिल में डालने को भी समस्या पैदा हो रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed