फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   We will ensure that Jammu and Kashmir gets full statehood: Surendra

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे : सुरेंद्र

Mon, 25 Aug 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
We will ensure that Jammu and Kashmir gets full statehood: Surendra
सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में बोले जम्म-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी : संवाद - फोटो : गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करता कलाकार।
सिसौली। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो गए, हालात ठीक हैं, अब पूर्ण राज्य का हक बनता है। हमारी सरकार ने किसानों और प्रत्येक वर्ग के लिए सराहनीय कदम उठाने का काम किया। गरीब मजदूर किसानों ने वोट देकर सरकार बनाई है, उन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के किसान भवन में उपमुख्यमंत्री ने माता बलजोरी देवी टिकैत अन्नपूर्णा कक्ष का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके बाद पंचायत में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है। जनता की ओर से चुनी हुई सरकार के पास पूर्ण अधिकार नहीं है। जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान के सिर का मुकुट है ताज है। सिर में दर्द होगा तो पूरे शरीर में बीमारी फैलेगी, जम्मू कश्मीर का दर्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर ठीक होगा। कश्मीर ड्राई फ्रूट, सेब, बासमती चावल जैसी फसलों के साथ-साथ भाईचारे की खुशबू पूरे देश में फैला रहा है। किसान आंदोलन के दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने जो हुंकार भरी थी, उसी की वजह से किसानों का मान सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन को मजबूत करें। भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि संगठन के किसी सदस्य को कोई शिकायत है तो वह अपनी शिकायत बता सकता है। हमें संगठित रहना होगा, तभी किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n सोरम में 16 से 18 नवंबर तक सर्वखाप पंचायत : भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि 16, 17 और 18 नवंबर को गांव सोरम में सर्वखाप पंचायत होगी। उन्होंने कहा कि सोरम में डेढ़ दशक पूर्व पंचायत हुई थी। पंचायत में ऐसा प्रस्ताव पास करना होगा, जिससे हर दस वर्ष बाद खाप पंचायत आयोजित की जाए।

सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में बोले जम्म-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी : संवाद

सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में बोले जम्म-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी : संवाद- फोटो : गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करता कलाकार।

सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में बोले जम्म-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी : संवाद

सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में बोले जम्म-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी : संवाद- फोटो : गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करता कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed