{"_id":"688a7230946f792d9406e100","slug":"waterlogging-found-near-21-thousand-houses-1568-fever-patients-found-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-151051-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 21 हजार मकानों के पास मिला जलभराव, 1568 बुखार रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 21 हजार मकानों के पास मिला जलभराव, 1568 बुखार रोगी मिले
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जुलाई माह में दस्तक अभियान के दौरान कराए गए घर-घर सर्वे में जनपद के 1568 लोग बुखार और 794 जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। आशा के माध्यम से किए गए सर्वे के बाद संबंधित लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अभियान के दौरान अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए खून के नमूने भी लिए गए।
एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ. शमशेर आलम ने बताया कि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए चलाए गए दस्तक अभियान के दौरान आशाओं को 4.76 लाख घरों का भ्रमण करने का लक्ष्य दिया गया था। आशाओं ने लक्ष्य के सापेक्ष 4.29 लाख से अधिक घरों का भ्रमण किया। इस दौरान 794 लोगों में दो सप्ताह पुरानी बलगम वाली खांसी के लक्षण पाए गए। जबकि बीमार मिले 1216 लोगों की स्लाइड बनाकर खून की जांच कराई जा रही है। सर्वे के दौरान कुष्ठ रोग के 13 आशंकित मरीज पाए गए।
सर्वे के दौरान 21595 घरों में मिला जलजभराव
सर्वे के दौरान आशा को 21595 घर एवं आसपास वाले स्थानों पर जलभराव पाया गया। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर और प्रतिष्ठान एवं कार्यालयों में छत, कूलर, एवं टायर और बर्तन आदि में पाए गए पानी को खाली कराया।